img-fluid

Shivraj Singh Chauhan बेहतर काम कर रहे हैं, नहीं बदलेगा CM

October 03, 2021

  • प्रदेश में सीएम बदलने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने लगाया विराम

भोपाल। प्रदेश में लंबे समय से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) ने यह कहकर पूर्ण विराम लगा दिया है कि शिवराज सिंह चोहान (Shivraj Singh Chohan) बेहतर काम कर रहे हैं। मप्र में सीएम बदलने की जरूरत नहीं है। तोमर ने यहां तक कहा कि जितने मुख्यमंत्री बदलने थे, बदले जा चुके हैं। अब कोई मुख्यमंत्री नहीं बदलेगा। केंद्रीय मंत्री तोमर (Union Minister Tomar) का बयान ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के लगाताद दिल्ली दौरे हो रहे हैं और वे पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) से भी मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश में सियासी अटकलें शुरू गई थीं। हालांकि मप्र में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना शुरू से ही नहीं है। शिवराज (Shivraj) के राजनीतिक विरोधी भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।


मेकिकल कॉलेज के बहाने शिवराज बोले, लोग भ्रम फैला रहे
नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीमच जिले के जावद में मेडिकल कॉलेज के बहाने प्रदेश में किसी भी तरह के बदलाव को सिरे से खारिज किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे-कैसे लोग हैं जो भ्रम फैला रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज नहीं बनेगा। कोरोना की वजह से थोड़ा लेट हो गया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि नीमच का मेडिकल कॉलेज खुल रहा है। सारी योजनाएं तैयार हैं। शिवराज ने कहा कि भूमिपूजन करने के लिए वे खुद आएंगे।

Share:

  • Boult Audio ने भारत में लॉन्‍च किया अपना नया TWS Earbuds, जानें कीमत व खूबियां

    Sun Oct 3 , 2021
      नई दिल्ली। Boult Audio ने भारत (India) में अपने लेटेस्ट AirBass GearPods TWS को लॉन्च कर दिया है। Boult Audio AirBass GearPods TWS ईयरबड्स 999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत में लॉन्च किए गए हैं। इन्हें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में पेश किया गाय है। इनके साथ 1 साल की स्टैंडर्ड इंडस्ट्री वारंटी आती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved