img-fluid

शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, किसानों को सुरक्षा देने नए कृषि कानून जल्द संसद में लाए जाएंगे

February 01, 2026

रायपुर । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले (Durg District) में किसानों (Farmers) से संवाद करते हुए घोषणा की कि किसानों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए जल्द ही संसद में नए कानून लाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों का सर्वांगीण विकास और उन्हें बिचौलियों व धोखाधड़ी से बचाना है।

लाए जाएंगे नए कृषि कानून, इन मुद्दों पर फोकस
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए जल्द संसद में नए कृषि कानून लाए जाएंगे। किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिये किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ेगी।


  • किसानों को छलने वालों पर होगा ऐक्शन
    शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का दौरा किया और किसानों से सीधी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसान और उनका विकास है। कुछ असामाजिक तत्व नकली खाद के जरिए किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं जो न केवल एक आर्थिक अपराध है बल्कि किसान के साथ धोखा भी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पर्यावरण बचाने का संदेश
    अधिकारियों ने बताया कि अपने प्रवास की शुरुआत में चौहान ने दुर्ग जिले के गिरहोला और खपरी गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने खेतों की मेड़ पर जाकर किसानों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नर्सरी, खेतों और कृषि फार्मों को देखा और फसल चक्र, बागवानी, सिंचाई, बीज उत्पादन और खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। गिरहोला गांव में केंद्रीय मंत्री ने आम का पौधा लगाया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

    नई तकनीक अपना रहे किसान
    चौहान खपरी में अनिल कृषि फार्म पहुंचे और वहां खेतों को देखने के बाद किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसान चौपाल कार्यक्रम में सफल किसानों को बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान अब पुरानी खेती के साथ नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पूरे देश के लिए एक अच्छी मिसाल है। चौहान ने बताया कि पेड़ लगाना सिर्फ पर्यावरण के लिए जरूरी नहीं है बल्कि इससे किसानों को लंबे समय तक अच्छी कमाई भी हो सकती है।

    किसान सम्मान निधि का जिक्र
    शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की कि वे खेती के साथ फलदार पौधे और पेड़ लगाने पर भी ध्यान दें।धान की पारंपरिक खेती के साथ फल, सब्जी और अलग-अलग तरह की फसलें उगाने से किसानों की कमाई काफी बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए छोटे किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं।

    प्राकृतिक खेती से जुड़ने की अपील
    केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को बचा रही है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से खेती के नए तरीकों और पैदावार को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल कृषि मिशन और ड्रोन तकनीक की मदद से फसलों की निगरानीए कीटनाशकों का छिड़काव और खेती का खर्च कम किया जा रहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई और जल संरक्षण को भविष्य के लिए जरूरी बताया और किसानों से इनसे जुड़ने के लिए कहा।

    Share:

  • दक्षिण अफ्रीका-इजरायल टकराव तेज: उप-राजदूत निष्कासित, दोनों देशों ने दिखाया सख्त रुख

    Sun Feb 1 , 2026
    अंकारा। दक्षिण अफ्रीका और इजरायल (South Africa and Israel) के बीच लंबे समय से चला आ रहा कूटनीतिक तनाव (Diplomatic tension) अब खुली टकराव की स्थिति में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल के उप-राजदूत और कार्यवाहक एरियल सेडमैन को देश छोड़ने का आदेश दिया है। जवाब में इजरायल ने भी दक्षिण अफ्रीका के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved