img-fluid

यूपी में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, विधायक आर के शर्मा सपा में शामिल

January 10, 2022


लखनऊ । यूपी (UP) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की शुरूआत होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका (Shock) लगा है। बदायूं के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा (MLA RK Sharma) सपा (SP) में शामिल (Joins) हो गए ।


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।

ज्ञात हो कि आरके शर्मा बिल्सी में काफी दिन से भाजपा की गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे। भाजपा उन्हें निष्क्रिय मानते हुए बिल्सी में अलग से तैयारी कर रही थी। बदायूं में भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान भी जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी पहुंचे थे तब भी वह उपस्थित नहीं हुए थे। इसके अलावा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला मुख्यालय पर जनसभा की थी, तो सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे, लेकिन आर के शर्मा इसमें शामिल नहीं हुए थे।

पिछले दिनों बरेली से इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इनके सपा में जाने की बात भी सुनाई पड़ी थी। 2017 विधानसभा चुनाव में वह अचानक यहां भाजपा में आकर बिल्सी से चुनाव लड़े थे। इसके बाद महज 21 दिन में विधायक बन गए थे।

Share:

  • इमरान मसूद ने की सपा में जाने की घोषणा, कहा- कांग्रेस ने दिया पूरा सम्मान, अब करेंगे अखिलेश का...

    Mon Jan 10 , 2022
    सहारनपुर। अब तक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा की है। कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों में सपा ही भाजपा को हरा पाएगी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved