img-fluid

भोपाल में हैरान करने वाला मामला: मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन बोली-दो घंटे के लिए छोड़ दो या कस्टडी में ही करा दो फेरे

March 14, 2026

 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी(capital of Madhya Pradesh) भोपाल से(come to light from Bhopal) एक चौंकाने वाला मामला(shocking incident) सामने आया है। यहां शादी की रस्मों((wedding pavilion) के बीच पुलिस ने दूल्हे को मंडप(mandap) से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दुल्हन(bride)सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाई कि दूल्हे को दो घंटे के लिए रिहा कर दिया जाए ताकि शादी की रस्में(wedding ceremonies) पूरी हो सकें। उसने यह भी कहा कि अगर रिहाई संभव नहीं है तो पुलिस कस्टडी(police custody) में ही दोनों के फेरे करवा(couple’s wedding vows) दिए जाएं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश उर्फ भूरा हड्डी के रूप में हुई है, जिसे एक अवैध गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उसकी शादी बुधवार दोपहर को होनी थी, लेकिन पुलिस को उसके खिलाफ चल रहे एक मामले में सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे शादी के मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को भी हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि आकाश पिछले 7 से 8 साल से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस पर कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप भी लगे हैं।

दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद उसकी होने वाली पत्नी सीधे थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसे अपने होने वाले पति के अपराधों के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद वह शादी करना चाहती है। दुल्हन ने पुलिस से मांग की कि या तो आकाश को दो घंटे के लिए छोड़ दिया जाए या फिर पुलिस कस्टडी में ही शादी की रस्में पूरी करा दी जाएं।

यह पूरा मामला एक पुजारी के अपहरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोप है कि आकाश और उसके साथियों ने कुछ समय पहले एक पुजारी का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट की और फिर उससे किस्तों में पैसे देने की बात कही। पहली किस्त के रूप में करीब 50 हजार रुपए मिलने के बाद पुजारी को छोड़ दिया गया था।

  • पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने अपहरण की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं यह अनोखा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • बंगाल और केरल में भाजपा बिना सीएम चेहरे के लड़ेगी चुनाव, सभी बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भाजपा (BJP) पश्चिम बंगाल (West Bengal) और केरल (Kerala) में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की घोषणा किए बिना चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में पार्टी सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केरल में एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी 140 सीटों पर उम्मीदवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved