img-fluid

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

May 22, 2026

झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल (West Bengal) चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र (Prime Minister Narendra) को झालमुड़ी (Jhalmuri) खिलाने वाले झाड़ग्राम के दुकानदार बिक्रम साऊ को अब जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से दुकानदार और उसका परिवार भय और दहशत के माहौल में दिन गुजार रहा है। उन्हें ये धमकियां इंटरनेशनल कॉल से लगातार आ रही है।

फोन और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही संबंधित दुकानदार खुद को असहज महसूस कर रहा था। इसी बीच 19 मई को एक विशेष नंबर से उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद में मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी उसे धमकाया गया। धमकी मिलने के बाद दुकानदार काफी चिंतित हो गया है।


  • हालांकि उसकी दुकान खुली रहती है, लेकिन डर के कारण वह खुद दुकान पर बैठ नहीं रहा है। इलाके में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। झाड़ग्राम जिला पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबर और संदेशों की जांच में जुटी हुई है।

    PM मोदी को झालमुड़ी खिलाकर फेमस हुए थे बिक्र साऊ
    चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम, पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम की एक छोटी सी दुकान पर रुके, वे अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम साऊ की दुकान पर गए थे। पीएम मोदी ने न सिर्फ बेहद चाव से बिक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई, बल्कि उनके काम और परिवार के बारे में बड़े प्यार से बातचीत भी की थी। इस घटना के बाद बिक्रम साऊ की पीएम मोदी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

    Share:

  • भारतीय स्टार खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, वर्ल्ड कप स्क्वाड का रहा है हिस्सा

    Fri May 22 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (Indian Cricket Player) विजय शंकर (Vijay Shankar) जिनको 3D प्लेयर के तौर पर भी पहचाना जाता है उन्होंने 22 मई को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी फैंस को दी जिसमें उन्होंने ये साफ किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved