जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदारी करना माना जाता है अशुभ

आज का दिन शनिवार है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन हनुमान जी और शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन विधि- विधान से हनुमान जी (Hanuman ji) और शनि देव की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इन्हें बेहद ही क्रूर ग्रह माना जाता है जबकि ऐसा नहीं है। शनिदेव जिस पर मेहरबान होते हैं उसे रंक से राजा बना देते हैं। लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। शनिवार के दिन खरीदारी करना तो शुभ रहता है, लेकिन शनिदेव (Shani Dev) का दिन होने की वजह से कुछ चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए…

तेल नहीं खरीदें
शनिवार(Saturday) के दिन तेल की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। इस दिन तेल का दान करना शुभ माना जाता है।



लोहे से बनी चीजें
शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन लोहे (Iron) से बनी चीजों का दान करना शुभ रहता है।

नमक न खरीदें
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना (Buying) चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नमक खरीदने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

काले तिल न खरीदें
शनिवार के दिन काले तिल (Black sesame) भी नहीं खरीदने चाहिए। शनिवार के दिन तिल चढ़ाने से शनिदेव (Shani Dev) प्रसन्न होते हैं। इस दिन शनिदेव को काले तिल अर्पित करें।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

शुक्र ग्रह की बदल रही चाल, इस राशि में करेंगे प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्‍या होगा प्रभाव

Sat May 1 , 2021
4 मई, 2021 को शुक्र (Venus planet) मेष राशि से अपनी स्वंय की राशि वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र अपनी स्वंय की राशि (zodiac) में 28 मई तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद शुक्र मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे। शुक्र() के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ (Auspicious) प्रभाव […]