
जयपुर ।लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पिता श्रीकृष्ण बिड़ला का 92 साल की उम्र में मंगलवार 29 सितंबर को कोटा में निधन हो गया। ओम बिरला के पिता कोटा के वरिष्ठ समाज सेवी थे, लोग उन्हें सहकारिता क्षेत्र का पितामह भी कहते थे । वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्रीकृष्ण बिड़ला का अंतिम संस्कार बुधवार दिनांक 30 सितंबर को किशोरपुरा मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
श्रीकृष्ण बिरला सरकारी कर्मचारी थे । वह सेल टैक्स विभाग से रिटायर हुए थे। बतादें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, पिता की हालत ज्यादा खराब होने के बाद मंगलवार को ओम बिरला ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved