जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: 101 साल बाद आज बन रहा विशेष संयोग, इन राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस साल बेहद खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जन्माष्टमी पर 101 साल बाद जयंती योग बना है जो कई राशियों को लाभान्वित करेगा। मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से जयंती योग बनता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने कृष्ण अवतार लिया था। मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि के लिए ये संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है।

श्रीमद्भागवत पुराण (Shrimad Bhagwat Purana) के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि (Taurus) में मध्य रात्रि को हुआ था। इस साल भी जन्माष्टमी पर ग्रहों की लगभग ऐसी ही स्थिति बन रही है। जन्माष्टमी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर जयंती योग सभी राशियों पर कैसा असर डालेगा।

मेष
अर्थिक रूप से मजबूत होंगे. संपत्ति का लाभ होगा। कोई शुभ सूचना मिलेगी। मेष राशि के जातक जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन बालगोपाल का गंगाजल से अभिषेक कर दूध से बनी मिठाई, नारियल का लड्डू और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।

वृषभ
नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक कर, छेने की मिठाई, पंजीरी और मखाने का भोग लगाएं।

मिथुन
मानसिक तनाव (mental stress) बढ़ सकता है। धन खर्च परेशान कर सकता है। मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान बांकेबिहारी का दूध से अभिषेक कर पंचमेवा, काजू की मिठाई और केले का भोग लगाते हुए स्फटिक की माला से ‘श्रीराधायै स्वाहा’ मंत्र का जाप करें।


कर्क
कोई बड़ी समय हल हो सकती है। धन का लाभ होगा। करियर में सुधार होगा। कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का घी से अभिषेक कर केसर या खोए की बर्फी और कच्चे नारियल से भोग लगाएं।

सिंह
संपत्ति का लाभ हो सकता है। धन लाभ के भी योग हैं। संतान के सहयोग से लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के दिन मुरलीधर का गंगाजल में शहद मिलाकर अभिषेक करते हुए लाल पेड़े, अनार और गुड़ का भोग अर्पित करें।

कन्या
– संतान की उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कन्या राशि (Virgo sun sign) के जातक जन्माष्टमी के दिन दूध में घी मिलाकर बालगोपाल का अभिषेक करें और उन्हें मेवे, दूध की मिठाई, अमरुद और नाशपति का भोग लगाएं।

तुला
– स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी तरह की जल्‍दबाजी नुकसान दे सकती है। तुला राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लड्डू गोपाल का दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। भगवान को खोए की बर्फी, माखन-मिश्री, केले और कलाकंद का भोग अर्पित करें।

वृश्चिक
काफी व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति बेहतर होती जाएगी। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें गुलाब जामुन, गुड़ की मिठाई, नारियल का प्रसाद अर्पित करें।

धनु
काम के चलते व्यस्त रहेंगे। करियर की स्थिति में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। धनु राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के भगवान कृष्ण का दूध और शहद से अभिषेक करते हुए बेसन की मिठाई और कोई पीला फल अर्पित करें।

मकर
काम का बोझ कम होता जाएगा। मानसिक तनाव भी कम होगा। करियर में बदलाव के योग हैं। मकर राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल पेड़े, गुलाब जामुन और अंगूर का भोग लगाएं।

कुंभ
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कुंभ राशि के जातक को जन्माष्टमी के दिन नंद गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर भूरे रंग की मिठाई, पंचमेवे और चीकू का भोग लगाएं।

मीन
धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। मीन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें और मेवे की मिठाई चढ़ाएं।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।a

Share:

Next Post

Afghanistan Crisis: तालिबान का बड़ा बयान, कहा, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लड़ लें, हमें दूर ही रखें

Mon Aug 30 , 2021
काबुल. तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टैनिकजई ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्टैनिकजई ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को अपने आंतरिक मामलों में अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जा रहा है कि काबुल में तालिबान की सरकार में स्टैनिकजई विदेश मामले संभाल सकते हैं. CNN-News18 […]