जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

Shukra Gochar: दिवाली से पहले शुक्रदेव देंगे इन 5 राशियों को तोहफा, आज कन्या राशि में जाते ही करेंगे धन वर्षा

नई दिल्‍ली (New Dehli) । वैदिक ज्योतिष (vedic astrology)के अनुसार, नवंबर महीने (month of november)में कई ग्रहों का गोचर (transit)होना है, जिसमें माह की शुरुआत में सुख-संपदा (happiness and wealth)के कारक शुक्रदेव राशि परिवर्तन करेंगे। 3 नवंबर को धन-दौलत प्रदान करने वाले शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वह 29 नवंबर तक विराजमान रहेंगे और फिर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें कि कन्या राशि में पहले से ही मायावी ग्रह केतु विराजमान हैं। ऐसे में 3 नवंबर से कन्या राशि में शुक्र व केतु दोनों एक साथ आ जाएंगे। जानें शुक्र व केतु की युति से किन राशियों को होगा लाभ-


मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र व केतु की युति शुभ रहने वाली है। आपको इस अवधि में निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर आप सभी कार्य समय से पूर्ण कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के काम को नोटिस किया जा सकता है। रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र व केतु की युति खुशियों की सौगात ला सकती है। इस अवधि में आप अपने अटके हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। किसी भी काम को प्लानिंग के अनुसार ही करें, सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की बचत करने के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही कन्या राशि वालों की परेशानियां कम हो सकती हैं। आप धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति रहेगी। अगर आप नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। इस अवधि में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपकी परेशानियां दूर होंगी। इस अवधि में आपके सपने साकार हो सकते हैं। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर तारीफ मिल सकती है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। मकर राशि वालों के लिए शुक्रदेव सुखद समाचार ला सकते हैं। इस अवधि में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, अधिसूचना जारी

Fri Nov 3 , 2023
भोपाल। केंद्र सरकार (Central government) ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों (High Court judges) के रूप में दो वकीलों और पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। गुरुवार को केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से […]