img-fluid

एक साल बाद सामने आया Sidharth का अनदेखा वीडियो

May 30, 2022

बिग बॉस 13′ के विनर रहे टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन को करीब 9 माह बीत चुके हैं। सिद्धार्थ ने हार्ट अटैक के चलते अंतिम सांस ली थी। सिद्धार्थ Sidharth के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था।

आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने बीते साल 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिदार्थ के निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा था। फैन्स आज भी सिद्धार्थ को किसी ना किसी बहाने से याद करते रहते हैं और इस समय उनका एक अनदेखा वीडियो सामने आया है जो कि लोगों के बीच लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स काफी इमोशनल हो गए हैं। सामने आया यह अनदेखा वीडियो वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के सेट का है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला अपनी पहली और आखिरी वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 (Broken But Beatiful 3) के लिए फोटोशूट करवा रहे हैं। वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सोनिया राठी भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि लोगों ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया था लेकिन सोनिया राठी (Sonia Rathee) संग सिद्धार्थ शुक्ला की केमेस्ट्री को हर किसी ने पसंद किया था। इस वेब सीरीज के सेट से सामने आया वीडियो देखकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।



  • वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैन ने लिखा है, ‘इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया, आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे सिद्धार्थ..उनकी यादों से जुड़ी हर एक चीज आज भी ताजा है।’ एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘मेरी पहली वेब सीरीज..सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से ही इसे देखा था। अगस्तय राव अब तक के खूबसूरत किरदारों में से एक है।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sarita Tanwar (@saritatanwar2707)


    एक ओर जहां सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहनाज जल्द ही सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म कभी ईद कभी दीवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में अहम रोल निभाने वाली हैं। खबरें आ रही हैं कि शहनाज गिल मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

    Share:

  • सिद्धू मूसेवाला के परिवार का पोस्टमॉर्टम से इनकार, NIA जांच की रखी मांग

    Mon May 30 , 2022
    चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने सिंगर की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है, परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच एनआई से करवाने की मांग की है। ऐसे में मूसेवाला के अंतिम संस्कार में देर हो सकती है, परिजानों का कहना है कि इस हत्याकांड के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved