img-fluid

PM मोदी और भीमराव आंबेडकर में बताई समानता, किताब के लेखक पर भड़के लोग

April 15, 2022


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी पर लिखी एक पुस्तक में मशहूर संगीतकार ने उनकी तुलना संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर से की है। उन्होंने ‘आंबेडकर एवं मोदी: सुधारक का विचार, परफॉर्मर का काम’ शीर्षक से लिखी गई पुस्तक की प्रस्तावना में दोनों की तुलना की है। इस पुस्तक का प्रकाशन ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने किया है।

इलैयाराजा ने पुस्तक की प्रस्तावना में लिखा, ‘पुस्तक में डॉ. भीमराव आंबेडकर और पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्वों के बीच कई तुलनाएं की गई हैं। दोनों ही शानदार व्यक्तित्वों ने उन बुराईयों के खिलाफ सफलता पाई है, जिनका सामना अशक्त समाज के लोग कर रहे थे।’

प्रस्तावना में लिखा गया, ‘दोनों ही नेताओं को गरीबी का सामना करना पड़ा और सामाजिक व्यवस्था में भी उन्हें चुनौतियां झेलनी पड़ीं और दोनों ने इनके खात्मे के लिए काम किया। दोनों ने देश के लिए बड़े सपने देखे और दोनों ही लोग व्यवहारिक नेता रहे हैं, जिन्होंने बातों से ज्यादा काम करने पर जोर दिया।’


इलैयाराजा ने प्रस्तावना में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के महिलाओं को लेकर लिए फैसलों पर भीमराव आंबेडकर को गर्व होता। उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त किया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना शुरू की। इसे भीमराव आंबेडकर देखते तो उन्हें भी गर्व होता। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के इन दो फैसलों ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया।

इस पुस्तक को गुरुवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर ही रिलीज किया गया। प्रकाशक ने ट्विटर पर पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि इसमें बताया गया है कि कैसे भीमराव आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को लेकर विचार किए और अब पीएम नरेंद्र मोदी कैसे उनके आदर्शों के आधार पर न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग भीमराव आंबेडकर और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना करने के लिए आलोचना कर रहे हैं।

Share:

  • Infinix ने भारत में लॉन्‍च किया शानदार फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानें कीमत

    Fri Apr 15 , 2022
    नई दिल्‍ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन आज शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। यह चीन के Transsion Group ग्रुप की कंपनी का लेटेस्ट फीचर्स से लैस बजट स्मार्टफोन है। नया स्मार्टफोन Infinix Hot 11 के सक्सेसर के तौर पर आया है। इस स्मार्टफोन में आपको होल-पंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved