मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड गानों से लोकप्रियता हासिल करने वाले आतिफ असलम (Atif Aslam) के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। आतिफ (Atif Aslam) की पत्नी सारा ने 23 मार्च को एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया और आतिफ ने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। आतिफ अपनी प्यारी बेटी का पहला जन्मदिन हाल ही में मनाया और पहली बार आतिफ ने अपनी बेटी हलीमा की तस्वीर शेयर की है।
आतिफ असलम की निजी जिंदगी की बात करें तो आतिफ ने 2013 में लाहौर में सारा से शादी की थी। उनके दो बेटे अब्दुल और आर्यन हैं और हलीना उनकी तीसरी संतान है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved