मनोरंजन विदेश

गाने में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना कर सुर्खियां बटोरने वाले सिंगर दीमा नोवा की मौत

मॉस्को (Moscow)। रूसी संगीतकार (Russian composer) दीमा नोवा (Dima Nova) की एक हादसे में मौत हो गई है। पॉप सिंगर नोवा (Pop singer Nova) की रविवार को एक नदी पार करते समय बर्फ से गिरने (Falling through ice crossing river) से मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ जमी हुई वोल्गा नदी (Volga River) को पार कर रहे थे, इस दौरान वह बर्फ से गिर गए। उनके दो दोस्तों को बर्फ के नीचे से बचा लिया गया है, जबकि तीसरे की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय नोवा ने अपने एक गाने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की आलोचना की थी। वह अपने गानों में व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने बाद सुर्खियों में आए थे। रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी लोगों ने उनके गानों का इस्तेमाल किया था।


पॉपुलर रूसी बैंड ‘क्रीम सोडा’ (Cream Soda) के संस्थापक नोवा का असली नाम दिमित्री स्विरगुनोव था। ‘एक्वा डिस्को’ सॉन्ग उनका सबसे लोकप्रिय गीत माना जाता है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी प्रदर्शनकारियों की की आवाज बन गया था। नोवा ने अपने गाने में पुतिन के आलीशान बंगले की भी आलोचना की थी।

म्यूजिक बैंड क्रीम सोडा ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने संस्थापक की मौत की पुष्टि की। पोस्ट लिखा है कि रविवार की रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई थी। दीमा नोवा दोस्तों के साथ वोल्गा नदी पर चल रहे थे और बर्फ के नीचे गिर गए।

मंगलवार को म्यूजिक बैंड ने नोवा और उनके दोस्त की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज सुबह नौ बजे आधिकारिक पुष्टि की गई। दीमा और उनके दोस्त गोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें, दीमा नोवा ने ने 2012 में इलिया गदायेव (Ilya Gadayev) के साथ मिलकर क्रीम सोडा शुरू किया था और चार स्टूडियो एलबम जारी किए थे।

Share:

Next Post

UK: भारतीय उच्चायोग पर और बड़ा तिरंगा फहराया, प्रदर्शनकारियों ने फेंकी बोतलें- स्याही

Thu Mar 23 , 2023
लंदन (London)। खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन (Khalistan supporters protests) के बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग की इमारत (Indian High Commission Building) पर पहले से भी बड़े आकार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया (Unfurled the national flag bigger size than before) गया है। इससे पहले दूतावास ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इमारत के बाहर भारतीय झंडे को नीचे […]