img-fluid

पंजाब : एक दिन पहले AAP छोड़ने वाले जौड़ामाजरा और पठानमाजरा आज BJP में होंगे शामिल

November 02, 2026

पटियाला. पंजाब (Punjab) विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति (Politics) तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Chetan Singh Jauramajra) और हरमीत सिंह पठानमाजरा (Harmeet Singh Pathanmajra) आज भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। वे दिल्ली में पार्टी का दामन थामेंगे। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


  • पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

    वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।

    Share:

  • सीरीज जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने बदला जश्न का अंदाज, नमन धीर को थमाई ट्रॉफी, VIDEO हुआ वायरल

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) 3-2 से जीतकर अपने नाम कर ली। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शुरुआती मैचों में मिली बढ़त के कारण ट्रॉफी भारत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved