मनोरंजन

नए साल पर सिंगर गुरु रंधावा ने कर ली सगाई? ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग फोटो वायरल

नई दिल्ली। पंजाबी इंडस्ट्री के सिंगर गुरु रंधावा अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना देते हैं। उनकी आवाज को जो कोई भी सुनता है उनका फैन हो जाता है। वैसे इस समय एक खबर तेजी से चर्चाओं में है। मिली जानकारी के मुताबिक सिंगर गुरु रंधावा ने सगाई कर ली है। इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी लगाया जा सकता है। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस यह कह रहे हैं कि गुरु किसी मिस्ट्री गर्ल संग शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नजर आ रही तस्वीर में गुरु रंधावा एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। गुरु रंधावा का चेहरा तो साफ नजर आ रहा है मगर मिस्ट्री गर्ल का चेहरा बाल से छिपा हुआ है। इस पोस्ट को देखकर लोग गुरु रंधावा की सगाई होने की बात कह रहे हैं।

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘नया साल, नई शुरुआत।’ इस फोटो में वे काफी खुश और खिलखिला के हंसते हुए नजर आ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये लड़की कौन है। कई लोग ये भी सोच रहे हैं कि शायद ये गुरु के किसी नए गाने के शूट के दौरान की फोटो है। इस फोटो में गुरु पूरे पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक पठानी कुर्ता पहना है। वहीं उनके साथ नजर आ रहीं मिस्ट्री गर्ल ने लाइट ऑरेंज इंडियन ड्रेस पहनी हैं। फिलहाल अब ये तो गुरुर रंधावा (Guru Randhawa) ही बताएंगे कि क्या सच में उनकी सगाई हुई है या वो अपने किसी नए गाने के शूट की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Share:

Next Post

आज मंदसौर पहुंचेगी एनर्जी स्वराज यात्रा, प्रो. सोलंकी देगे पर्यावरण बचाव की जानकारी

Thu Jan 7 , 2021
मन्दसौर। जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत पर्यावरण को बचाने के लिए एनर्जी स्वराज यात्रा लेकर निकले आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर एवं प्रदेश के सोलर एनर्जी के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. चेतन सिंह सोलंकी ने आज (गुरुवार को) मंदसौर पहुंचेंगे। वे यहां पर्यावरण बचाव की जानकारी देंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रो. सोलंकी आज प्रातः 10:30 बजे मंदसौर पहुंचकर […]