
ठाणे। नवी मुंबई (Navi Mumbai) में 40 वर्षीय व्यक्ति (Man) के खिलाफ एक महिला (Women) का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करने और उसे बंदूक (Gun) दिखाकर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तालोजा पुलिस (Taloja Police) ने महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी कुंदन नेटके (Kundan Netke) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की है।
महिला ने आरोप लगाया है कि जब 28 जून की दोपहर वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी, तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोका। आरोपी महिला का परिचित था। FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी कार में बैठे क्योंकि उसे महिला से कुछ बात करनी है। इसके बाद उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के इनकार करने पर नेटके ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर उसे धमकाया। हालांकि, महिला वहां से भागने में सफल रही और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved