img-fluid

‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ माने जाने वाले दुनिया के 13 देशों में हालात और गंभीर होंगे – यूएन रिपोर्ट

June 18, 2026

रोम । यूएन रिपोर्ट (UN Report) के अनुसार ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ माने जाने वाले दुनिया के 13 देशों में (In 13 Countries identified as ‘Hunger Hotspots’ ) हालात और गंभीर होंगे (Situation to Worsen) ।


  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने दुनिया के कई क्षेत्रों में भोजन की गंभीर कमी को लेकर चेतावनी जारी की है। एफएओ और डब्ल्यूएफपी कहा है कि जून और नवंबर 2026 के बीच ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ माने जाने वाले 13 देशों में लाखों लोगों के लिए गंभीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका है। खाद्य संकट के खिलाफ वैश्विक नेटवर्क (जीएनएएफसी) के जरिए साल में दो बार जारी होने वाली हंगर हॉटस्पॉट्स रिपोर्ट के लेटेस्ट एडिशन में, सूडान, साउथ सूडान, यमन और फ़िलिस्तीन को भूख की गंभीरता और उसके बड़े पैमाने के मामले में दुनिया के सबसे गंभीर भुखमरी के हॉटस्पॉट के तौर पर पहचाना गया है।

    रिपोर्ट में नाइजीरिया को सबसे अधिक चिंता वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। अनुमान है कि बोर्नो राज्य के कुछ इलाकों में लोगों को आने वाले समय में खाद्य असुरक्षा के विनाशकारी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में भुखमरी, मौत, अत्यधिक गरीबी और गंभीर कुपोषण जैसी समस्याएं स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, सोमालिया भी इसी श्रेणी में है। सोमालिया के खाड़ी क्षेत्र के बुरहाकाबा जिले की आबादी अकाल के गंभीर खतरे का सामना कर रही है। इन इलाकों में लड़ाई और हिंसा, खाने की गंभीर कमी की मुख्य वजह बनी हुई हैं, जिससे 13 में से 12 हॉटस्पॉट पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ये दबाव आर्थिक झटकों, फंडिंग की भारी कमी और अनुमानित एल नीनो घटना से जुड़े बढ़ते खतरों से और बढ़ गए हैं। इसकी वजह से पहले से ही ज्यादा खतरे वाले देशों में असमान बारिश, सूखा और बाढ़ आने की उम्मीद है।

    वर्ष 2022 से 2025 के बीच संकटग्रस्त क्षेत्रों में खाद्य सहायता, आपातकालीन कृषि सहयोग और पोषण संबंधी राहत के लिए मिलने वाले वित्तपोषण (फंडिंग) में लगभग 59 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। इसके चलते वित्तीय सहायता का स्तर घटकर करीब एक दशक पुराने स्तर पर पहुंच गया है। इन सब कारणों से प्रभावित देशों में गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 266 मिलियन हो गई है।

    रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि इस तरह के हालात लाखों लोगों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ा रहे हैं। इस तरह के हालातों की वजह हाल की कई घटनाएं हैं, जिनमें मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का प्रभाव और पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के कुछ क्षेत्रों में इबोला के प्रकोप जैसी स्थितियां शामिल हैं। इन घटनाओं से लोगों की आजीविका, बाजारों की कार्यप्रणाली और मानवीय सहायता तक पहुंच में और अधिक बाधाएं उत्पन्न होने का खतरा है।

    ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ के अतिगंभीर श्रेणी में सूडान, दक्षिणी सूडान, यमन, नाइजीरिया, सोमालिया और फिलिस्तीन शामिल हैं। वहीं गंभीर श्रेणी में अफगानिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और हैती हैं। इसके अलावा म्यांमार, माली और मेडागास्कर पर भी ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ का खतरा है।

    Share:

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (US Ambassador to India Sergio Gor) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की (Met Union Home Minister Amit Shah) । दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्थों और गैर कानूनी ड्रग्स से बचाने समेत सीमा सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर बातचीत की । […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved