img-fluid

तुर्की में ISIS के 6 आतंकवादी ढेर, 3 जवानों की भी मौत

December 30, 2025

अंकारा। घर में रखा गया था जहां आतंकी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घर से सभी पांच महिलाएं और छह बच्चे सुरक्षित रूप से निकाले गए। मंत्री ने बताया कि सभी मिलिटेंट तुर्की नागरिक (Turkish citizen) थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 2 बजे शुरू हुआ और आधिकारिक रूप से सुबह 9:40 पर समाप्त हुआ। निजी न्यूज चैनल एनटीवी ने पहले बताया कि जैसे ही गोलीबारी सड़कों तक फैली, इलाके के पांच स्कूल पूरे दिन के लिए बंद कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर प्राकृतिक गैस और बिजली की आपूर्ति भी काट दी। वहीं, नागरिकों और वाहनों को इस इलाके में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।



100 से अधिक छापेमारियां
गृहमंत्री अली यरलिकाया ने कहा कि यालोवा में यह अभियान देश के 15 प्रांतों में आईएस संदिग्धों के खिलाफ किए गए एक साथ सौ से अधिक छापेमार अभियानों में से एक था। पड़ोसी बुर्सा प्रांत की विशेष बलों को अभियान को मजबूत करने के लिए भेजा गया था। इस बीच, यालोवा के चीफ पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने एक जांच शुरू की। जांच का नेतृत्व करने के लिए पांच अभियोजकों को नियुक्त किया। यह जानकारी न्याय मंत्री यिलमाज तुंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने संदिग्धों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

लगातार चल रही है कार्रवाई
पिछले हफ्ते, पुलिस ने एक साथ दर्जनों छापे मारे और 115 आतंकवादियों को हिरासत में लिया। यह आतंकी कथित तौर पर क्रिसमस और नए साल के समारोहों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि समूह ने इन समारोहों के दौरान विशेष रूप से गैर-मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आह्वान किया था। इस्लामिक स्टेट ने हाल के वर्षों में तुर्की में कई घातक हमले किए हैं। इनमें 1 जनवरी, 2017 को न्यू ईयर के मौके पर इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी शामिल है, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।

Share:

  • 2026 में हॉरर-कॉमेडी अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ होगी रिलीज

    Tue Dec 30 , 2025
    नई दिल्ली । साल 2026 में बॉलीवुड एक्टर(Bollywood actor) अक्षय कुमार(Akshay Kumar)के नाम रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज (film releases)होने वाली हैं। खास बात ये है कि इन चारों फिल्मों को एक ही डायरेक्टर डायरेक्ट(director directs) कर रहे हैं। इस डायरेक्टर का नाम प्रियदर्शन है। आइए आपको अक्षय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved