img-fluid

खेल प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, विजेताओं को किया पुरस्कृत

August 30, 2022

नागदा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न आयोजन हुए और विजेता खिलाडिय़ों को मौजूद अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। शासकीय बालक उमावि में नेहरु युवा केंद्र द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। केंद्र के ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र तंवर ने बताया कि प्राचार्य कल्पना भाटी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। पश्चात क्रीड़ा प्रभारी के.सी. पुरोहित के मार्गदर्शन में हॉकी, डबलिंग, रस्सा खींच, रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी तरह शासकीय कन्या कॉलेज में खेल गतिविधियाँ आयोजित की गई। क्रीडा अधिकारी डॉ. रचित चौहान ने बताया क्रिकेट, खो-खो, कैरम, चेस आदि खेल गतिविधियां आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शीला ओझा ने की। इस मौके पर डॉ.माधवी पाटीदार ,डीके बुधौलिया, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. अलका चौहान आदि मौजूद थे।


Share:

  • धर्म के प्रभाव से कुस्वप्न भी सुस्वप्न बन जाते हैं

    Tue Aug 30 , 2022
    नलखेड़ा। अच्छे स्वप्न देखने के बाद निद्रा नहीं लेते हुए शेष रात्रि जागकर धर्म जागरण कर प्रभुभक्ति, स्मरण करना चाहिए। स्वप्न अच्छे हो या बुरे हो किसी को भी नहीं सुनाना चाहिए। देव, गुरु व ज्योतिष के पास जायें तो कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए।धर्म के प्रभाव से कुस्वप्न भी सुस्वप्न का फल देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved