img-fluid

ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 यात्रियों की मौत, बस के अंदर लटके दिखे शव

February 27, 2026

बालोतरा: राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा जिले (Balotra district) के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में छह यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर हुआ. शुक्रवार शाम के समय एक स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर ट्रेलर में टकरा गई. बताया जा रहा है कि ट्रेलर आगे चल रहा था, जबकि बस पीछे थी. तभी देखते ही देखते बस थोड़ा सा आगे आई और ट्रेलर से भिड़ गई. टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. यात्री बस के अंदर रोने-बिलखने लगे. मौके से हाईवे पर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.


  • बस से 6 यात्रियों के शव मिले
    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों संग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक-एक यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. पुलिस को बस के अंदर से छह शव मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

    बस के अंदर लटके दिखे शव
    वहीं बस के अंदर का नजारा हैरान कर देने वाला था, जिसने भी ये दृश्य देखा वह सहम गया. दरअसल, बस के अंदर कुछ यात्रियों के शव लटके हुए थे. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने शवों को बस से बाहर निकाला. फिलहाल हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है. पुलिस क्रेन की मदद से बस को साइड में करवा रही है, जिससे घंटों से हाईवे पर फंसी गाड़ियों को निकाला जा सके.

    Share:

  • AI से जाएंगी नौकरियां? पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने बताया सच

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) यानी AI को लेकर दुनिया भर में बहस चल रही है. क्या एआई नौकरियां खा जाएगा? क्या भारत का आईटी सेक्टर (India’s IT sector) खतरे में है? इसी बीच पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन (Former RBI Governor Raghuram Rajan) ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि एआई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved