img-fluid

देर तक सोना मतलब इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

December 16, 2025


नई दिल्‍ली। सोना सेहत के लिए बेहद जरूरी है लेकिन जरूरत से ज्‍यादा सोना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है । आमतौर पर आफिस की छुट्टी के दिन ज्‍यादा सोने का मन करता है । लेकिन समस्या तब हो जाती है जब ऐसा करना आपकी आदत में शामिल हो जाए और धीरे-धीरे आपको स्वास्थ्य (Health) समस्याएं परेशान करने लगे। जी हां ज्यादा देर सोने से आपको मोटापे से लेकर शुगर जैसी बड़ी परेशानियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा देर सोने से होते हैं कौन से बड़े नुकसान।

मोटापा-
ज्यादा देर सोने की वजह से फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर हो जाती है। व्यक्ति अधिकतर समय अपना खाकर, बैठकर या फिर सोकर गुजार देता है। जो आगे चलकर वजन और मोटापा (obesity) बढ़ने का कारण बनता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से पाचन क्रिया धीमी होने लगती है और व्यक्ति को कब्ज की समस्या भी परेशान करने लगती है।

मधुमेह
ज्यादा देर सोने से व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी (physical activity) ना के बराबर हो जाती है और उसका शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जर्नल पीएलओएस में छपी एक स्टडी के मुताबिक 9 घंटे से ज़्यादा नींद लेने से व्यक्ति के शरीर में शुगर का खतरा बढ़ जाता है।

दिल के रोग-
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन में छपी स्टडी की मानें तो अधिक नींद लेने से दिल की बीमारियों (diseases) का खतरा बढ़ जाता है। इस स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं 9 से 11 घंटे की नींद लेती हैं उनमें दिल के रोग होने की संभावना 38 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।



  • डिप्रेशन की संभावना-
    आपको जानकर हैरानी होगी कि जरूरत से ज्यादा सोना भी डिप्रेशन का कारण बन सकता है। हाल ही में पीएलओएस में छपी एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा सोना डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं अधिक देर सोने से व्यक्ति के भीतर सुस्ती बनी रहती है और उसका मन रोजाना के काम में भी नहीं लगता है।

    पीठ दर्द-
    कुर्सी पर बैठकर घंटों काम करने वाले लोग अगर अधिक देर तक सोते हैं तो उन्हें पीठ दर्द , गर्दन, कंधों में दर्द की समस्या हो सकती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी सूचना के उद्देश्‍य के लिए हैं, इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करतें हैं । कोई भी सवाल या परेंशानी तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल, कई बसें जलकर खाक

    Tue Dec 16 , 2025
    मथुरा. मथुरा (Mathura) में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Agra Expressway) पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा (horrific accident ) हो गया। घने कोहरे (dense fog) में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved