img-fluid

भारत को एशिया कप नहीं मिलने के बाद नकवी के समर्थन में लगे नारे

September 14, 2026

डेस्क: एशिया कप के फाइनल में भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की लेकिन पुरुष टीम की तरह महिला टीम को भी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं मिली. दरअसल ट्रॉफी को देने एसीसी चीफ और पीसीबी के आका मोहसिन नकवी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे और भारतीय महिला टीम ने उनके हाथों से ये ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया को ये ट्रॉफी नहीं मिली. लेकिन इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोहसिन नकवी कार में बैठे हुए हैं और सड़क किनारे पाकिस्तानी फैंस उनके समर्थन में नारे लगा रहा है. एक फैन ने तो उन्हें बधाई दी कि उन्होंने भारत को एशिया कप ट्रॉफी नहीं दी.

दुबई में मोहसिन नकवी को कुछ पाकिस्तानी फैंस मिले और उन्होंने कहा कि उनका भारत को ट्रॉफी ना देना बिल्कुल सही फैसला है. फैन ने यहां तक कहा कि भारतीय टीम इस ट्रॉफी की हकदार ही नहीं है. खैर एक वीडियो में बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सैकिया ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि भारत एशिया कप जीता है ऐसे में ट्रॉफी से कोई फर्क नहीं पड़ता है.


  • बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि महिला क्रिकेट टीम का मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला बीसीसीआई का ही था. बीसीसीआई ने ही निर्देश दिया था कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी ना ले. सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि सभी मौजूदा पहलनुओं को ध्यान में रखते हुए सोच समझकर ये फैसला लिया गया था. एसीसी को बीसीसीआई ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी. बीसीसीआई ने बता दिया था कि एसीसी चीफ के हाथों से टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं लेगी.

    बता दें साल 2025 में पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे. इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाए साथ ही एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी भी नहीं ली. नकवी वो ट्रॉफी लेकर चले गए. इस बार भी बीसीसीआई ने ये फैसला किया कि नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली जाएगी.

    एसीसी चीफ के तौर पर मोहसिन नकवी का कार्यकाल 2027 तक है. बताया जा रहा है कि नकवी को एसीसी चीफ बनाने का समर्थन अब कोई बोर्ड नहीं करेगा. ऐसे में अगले साल अगर भारत एशिया कप जीतता है तो उसे ट्रॉफी जरूर मिलेगी.

    Share:

  • जीरो-वेस्ट थीम पर होगा दीपोत्सव, 7 सेक्टर-250 सब सेक्टर में बांटा आयोजन क्षेत्र

    Mon Sep 14 , 2026
    17 सितंबर को शिप्रा के घाटों और महाकाल महालोक में जगमगाएँगे दीप उज्जैन। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शहर में भव्य दीपोत्सव होगा। शाम 7 बजे शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए जाएँगे। खास बात यह रहेगी कि पूरा आयोजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved