
उज्जैन। आज से शिव महापुराण कथा शुरू होगी लेकिन उसके पहले ही कल से बडऩगर रोड पर मिनी सिंहस्थ जैसा नजारा लग रहा था। कल देर रात तक इस पूरे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रही। आज दोपहर से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होगी। इसके पहले कल रात्रि में पूरे बडऩगर रोड पर सिंहस्थ जैसा नजारा लग रहा था। रात 8 बजे के बाद से ही पुलिस ने कार्तिक मेला प्रांगण शंकराचार्य चौक से लेकर मुरलीपुरा तक नो व्हीकल जोन बना दिया था। जिन्हें पंडाल देखना है उन्हें पैदल ही जाना पड़ रहा था। यही व्यवस्था आने वाले 7 दिन तक लागू रहेगी। मुख्य मैदान जहाँ कथा होगी वहाँ 3 बड़े पांडाल बना दिए गए हैं। जहाँ 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved