देश

पठान विवाद में स्मृति ईरानी की एंट्री, भाजपा नेत्री ने भी भगवा में किया था मिस इंडिया कांटेस्ट

कोलकाता। पठान विवाद में अब भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी (BJP leader Smriti Irani) की भी एंट्री हो गई है। तृणमूल नेता वीजू दत्ता ने 1998 का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि  मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में स्मृति ईरानी ने भी भगवा ड्रेस पहनी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें स्मृति ईरानी के भगवा व पहनने से ऐतराज नहीं, बल्कि भाजपा के दोहरे मापदंडों को लेकर आपत्ति हैष।[relost]

पठान पर भडक़ी प्रज्ञा कहा – मुंह तोड़ दो इनका

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। फिल्म पठान को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक सनातन धर्म जिंदा है। हमारे धर्म का अपमान करने वालों का हम मुंह तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर आप सच्चे हिन्दू हैं तो इस फिल्म को न देखें। उधर फिल्म पठान को लेकर अब देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया है। हिन्दूवादी संगठन जगह-जगह फिल्म पठान और शाहरुख खान के पुतले व पोस्टर फूंक रहे हैं।

Share:

Next Post

वर्कआउट के बहाने जिहाद, समीर चौधरी बनकर अखलाख कर रहा था हरकत, स्टेडियम में पकड़ाया

Sat Dec 17 , 2022
इंदौर। मार्निंग वॉक पर निकले रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और हिंदूवादियों के साथ उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस को सौंपा। आरोप है कि वह एक जिस युवती के साथ हरकत करते हुए पकड़ाया उस युवती को उसने अपनी पहचान गलत बताई थी। वह खुद को हिन्दू बता रहा था। एक […]