img-fluid

स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ा, 27 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

October 13, 2025

विशाखापत्तनम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए महिला वनडे विश्व कप (Women’s ODI World Cup) 2025 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने करियर के मात्र 112वें वनडे इनिंग्स में 5000 रन पूरे किए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी, पुरुष या महिला के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम था, जिन्होंने 114 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।


स्मृति मंधाना अब दुनिया की तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 5000 वनडे रन पूरे किए। उनसे आगे केवल पाकिस्तान के बाबर आजम (97 पारियां) और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (101 पारियां) हैं। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अब पूरी तरह मंधाना के नाम है। सिर्फ 5000 रन का आंकड़ा ही नहीं, मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (970 रन, 1997) का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना ने 2025 में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया और महिला क्रिकेट में इस मुकाम को छूने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।

Share:

  • गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल, बोरे में मिले हजारों लोटे

    Mon Oct 13 , 2025
    ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल के पास सोमवार सुबह बड़ी घटना सामने आई। नए बस स्टैंड के पीछे प्रतिमा मार्ग पर हजारों तांबे के लोटे बिखरे मिले, जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा मानो कोई पुराना खजाना निकल आया हो, देखते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved