img-fluid

MP Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कई शहरों का लुढ़का पारा

February 14, 2023

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश में सोमवार से सर्दी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जो अगले 2 दिन और बढ़ेगी। उत्तरी भारत में बर्फबारी (Snowfall in North india) की वजह से मौसम में ठंडक (cool weather) बढ़ गई है। इससे प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। एवरेज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं (cold winds) भी चल सकती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी के पहले दिन से ही मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी तापमान में वृद्धि होने से गर्मी महसूस हो रही है तो कभी तापमान लुढ़कने से ठंड असर दिखा रही है।



एक सप्ताह भर रहेगा ठंड का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महाशिवरात्रि तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, क्योंकि 15 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार सोमवार के बाद मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दो दिन तक पारे में गिरावट होगी। इससे दिन और रात दोनों ही तापमान कम हो जाएंगे।

मंगलवार 14 फरवरी की रात में पश्चिमी हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख फिर से बदलेगा। इस कारण अगले तीन दिन तक दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद कुछ दिन तापमान लगभग स्थिर रहेगा। फरवरी अंत तक गर्मी का असर नजर आने लगेगा।

18 फरवरी तक हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास है।

रायसेन, भोपाल, जबलपुर, रीवा, नौगांव, सतना और उमरिया में भी दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, खजुराहो, नौगांव, सागर, रीवा, उमरिया, भोपाल, बैतूल, धार, दतिया, गुना, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन में रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे आ गया है।

Share:

  • इंदौर में मैच पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, टीम इंडिया पर लगा दिए कई गंभीर आरोप

    Tue Feb 14 , 2023
    सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया (Australian media) को अघोषित रुप से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian cricket team) का 12वां खिलाडी कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका तीसरा मुकाबला इंदौर (Indore) में भी होने वाला है। भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved