विदेश

सोनागाछी- जहां बच्ची का जन्म ही वेश्या बनने के लिए होता है

वैसे हमारे देश में देह-व्यापार को लेकर कानून है परन्तु आज भी देश के कई हिस्सों में हज़ारो- लाखों लड़कियों का भाग्य ऐसा ही कुछ है

आखिर वैश्यालय आते कहाँ से है ?
इसको लेकर कई तर्क दिए जाते हैं,जिसके अंतर्गत ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि पहले के समय में इन जगहों पर केवल नाच-गाना ही हुआ करता था। जिसे कला की दृष्टि से देखा जाता था पर अब वो समय बीत गया है और इन सब चीज़ो ने अभिशाप का रूप ले लिया है। हमारे देश के कई हिस्सों में आज भी काफी साड़ी लड़कियां इसके परिणाम भुगतने रही हैं। और बस उन्ही जगहों में से एक जगह का नाम है “कोलकाता का सोनागाछी”।

एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया (सोनागाछी)
सोनागाछी एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया है। यहां कई गैंग ऐसी हैं जो इस देह-व्यापार के धंधे को खुले आम संचालित कर रही हैं।
ये एक स्लम एरिया है और इस स्लम में 18 साल से कम उम्र की करीब 12 हजार लड़कियां सेक्स व्यापार में शामिल हैं।
जानकारी के लिए बता दे ,फोटोग्राफर सौविद दत्ता हाल ही में वहां की कुछ बेहद चुनिंदा दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करके लाये है।
वैसे तो वेश्यालयों और वेश्याओं पर कई तरह की फिल्में बन चुकी हैं लेकिन आश्चर्य की बात ये है की कोलकाता के इस रेडलाइट एरिया को विषय बनाकर एक अलग से इसपर भी फिल्म बनी है। Born Into Brothels नाम की इस फिल्म को ऑस्कर सम्मान भी मिल चुका है।

आखिर होता क्या है यहाँ
जिस उम्र में दूसरी बच्चियों की माएं दुनिया की रीति-रिवाज, लाज-शरम सिखाती हैं वहीं यहां कि बच्चियां खुद को बेचना सीखती हैं।लगभग 12 से 17 साल की उम्र में ये लड़कियां मर्दों के साथ सोना सीख जाती हैं। उन्हें खुश करना सीख जाती हैं, जिसके बदले उन्हें दो डॉलर यानि 124 रुपए मिलते हैं। इन रूपयों के बदले यहां की औरतें तश्तरी का खाना बनकर मर्दों की टेबल पर बिछ जाती हैं।

क्या कोई बाहरी व्यक्ति आ सकता है
यहाँ इस स्लम में किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना मना है। यहां तक की पत्रकारों और फोटोग्राफरों को भी ये लोग भीतर नहीं आने देते।
फोटोग्राफर दत्ता के अनुसार, ये सब गरीबी, भ्रष्टाचार और अनैतिकता का परिणाम है। यहां की ज्यादातर बच्चियां स्कूल छोड़कर आई हैं और अब देह बेचना सीख रही है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दे सोनागाछी, मतलब सोने का पेड़।

Share:

Next Post

जापान में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं के कारण 100 फ्लाइट रद्द

Fri Jan 29 , 2021
टोक्यो। जापान के उत्तरी हिस्से में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चलने के कारण लगभग 100 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। जापानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापान में दो बड़ी एयरलाइन कंपनी ऑल निपोन एयरवेस और जापान एयरलाइंस ने क्रमशः 46 और 34 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। कुल 98 फ्लाइट्स […]