
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन देश के कई शहरों में फैल गया है। इस बीच छात्रों की सबसे बड़ी मांग को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र जश्न मना रहे हैं, वहीं इसे लेकर छात्रों के आंदोलन की शुरुआत से ही शामिल सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी छात्रों को बधाई दी है। सोनम वांगचुक ने अपने ट्वीट में लिखा, यह लोकतंत्र की जीत है – सीधी लोकतंत्र की जीत, जो सीधे सड़कों से आई है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई; साथ ही उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved