बड़ी खबर

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं।
एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी दिये जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।
एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था, “उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है। बता दें कि बीते कई सालों से सोनिया गांधी समय-समय पर अपनी सेहत की जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल जाती रही हैं। इससे पहले दो फरवरी 2020 को सोनिया गांधी पेट में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्‍पताल में ही भर्ती हुईं थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन के चीफ डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया था। 30 जुलाई को दाखिले के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा था कि सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने भी हेल्थ बुलेटिन में सोनिया गांधी के स्वस्थ होने की पुष्टि की। बुलेटिन में बताया गया था कि सोनिया गांधी की सेहत में पहले से सुधार है।

 

Share:

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Sun Aug 2 , 2020
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमित शाह ने शुरुआती लक्षण दिखने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह ठीक हैं। गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। […]