मनोरंजन

Sonu Sood ने एयर एंबुलेंस के जरिए कोरोना संक्रमित लड़की को पहुंचाया अस्पताल

मुंबई। देश में जब से कोरोना ने दस्तक दी है, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने हर संभव कोशिश की है कि वे हर जरूरतमंद तक अपनी मदद पहुंचा सकें। खुद कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित होने के बाद भी एक्टर ने मदद के लिए हाथ आगे करने वालों की मदद करने से इनकार नहीं किया। अब एक बार फिर सोनू सूद (Sonu Sood) अपने नेक काम को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अब कोरोना वायरस से संक्रमित फेफड़ों की समस्या से जूझ रही लड़की को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है।

एक्टर ने लड़की को सही समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने और उसे जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए लड़की के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है। कोरोना संक्रमित लड़की के फेफड़े 85 से 90 फीसदी फेफड़े प्रभापित हैं। जिसके चलते लड़की के फेफड़ों को विशेष इलाज की जरूरत थी। सोनू सूद की मदद से लड़की को नागपुर से हैदराबाद एयरलिफ्ट कराया गया। जिसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

लड़की का नाम भारती है, जिसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। लड़की को सही इलाज मिल सके, इसके लिए सोनू सूद लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। कोरोना संक्रमित लड़की की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना के चलते लड़की के फेफड़े काफी प्रभावित हैं। ऐसे में सोनू सूद ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दे के सबसे बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम द्वारा लड़की का इलाज कराया जाए। संक्रमित लड़की के पिता रिटायर्ड रेलवे अधिकारी हैं।

हाल ही में सोनू सूद ने बताया था कि वह भी महामारी की चपेट में आ गए हैं, लेकिन 6 दिनों की अंदर ही उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। सोशल मीडिया के जरिए एक्टर ने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। एक्टर के फैंस ने कमेंट करते हुए उनके ठीक होने पर खुशी जाहिर की है। कोरोना के चलते देश पर छाए संकट के दौर में उन्होंने जिस तरह आम लोगों की मदद की, उसके बाद आज वह हर दिल पर राज करते हैं।

Share:

Next Post

Sony ने लांच किया Reon Pocket 2 सबसे छोटा AC, फीचर्स हैं आकर्षक, जानें कीमत

Sat Apr 24 , 2021
आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में आष्किार का चमत्‍कार हो रहा है । ऐसे में एक अजूबा Sony ने कर दिखाया है। अभी तक हम पोर्टेबल और वियरेबल्स डिवाइस की बात करते थे। लेकिन अब Sony ने वियरेबल्स एसी लॉन्चिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। Sony की यह वियरेबल एसी साइज […]