img-fluid

‘सॉरी मम्मी-पापा…’, 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले तीनों बहनों ने परिजनों के लिए छोड़ा सुसाइड नोट

February 04, 2026

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। तीनों बहनों ने सुसाइड करने से पहले परिजनों के लिए सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में छोड़ा। हालांकि इस मामले में कोरियन गेम और टास्क की वजह से सुसाइड की बात को पुलिस ने खारिज किया है।

सुसाइड नोट में लड़कियों ने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ लिखा है सब सही है। आप लोग डायरी पढ़ लो। रीड नाऊ…सॉरी मम्मी-पापा…।


  • बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। उनके पिता ने इसके लिए उन्हें डांटा तो बीती रात करीब 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में सुसाइड करने वाली तीनों लड़कियां बीती रात करीब दो बजे 9वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दीं। तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। तीन बहनों ने सामूहिक खुदकुशी की है। लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे। पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं । अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    Share:

  • इजरायली सेना ने लिया आतंकी हमले का बदला, गाजा में मचाई तबाही

    Wed Feb 4 , 2026
    डेस्क। गाजा में जारी सीजफायर के बीच इजरायली सेना ने भीषण गोलीबारी की है। इजरायल की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार दोपहर तक कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस बीच इजरायल की ओर से कहा गया है कि हमले जारी रहेंगे। सेना ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved