
नई दिल्ली। तेलुगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का मंगलवार (8 सितंबर, 2020) को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और उन्होंने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अपने निवास पर अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता सुधीर बाबू ने अपने ट्विटर पेज पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने जय प्रकाश रेड्डी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘भयानक समाचार. RIP. सर #जयप्रकाशरेड्डी’।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तेलुगु सिनेमा और थिएटर ने जयप्रकाश रेड्डी गारू के निधन के साथ आज एक रत्न खो दिया है। कई दशकों से उनके बहुमुखी प्रदर्शन ने हमें कई यादगार सिनेमाई क्षण दिए हैं. मेरा दिल दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved