img-fluid

CM Yogi के सैफई दौरे पर सपा कार्यकर्ता ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

May 26, 2021

इटावा। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के सैफई गांव में विड प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा उत्‍तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार को एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने इटावा की राजनीति में गर्मी ला दी है। वीडियो में मैनपुरी जनपद का एक सपा कार्यकर्ता उस जगह का गंगाजल से शुद्धिकरण करता नजर आ रहा है जहां-जहां सीएम ने कदम रखे थे। इतना ही नहीं उसने अपने इस कृत्य की स्पष्ट वजह को भी वहां मौजूद लोगों के समक्ष रखा।



वायरल वीडियो मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव इलाके के गांव महोली खेड़ा निवासी रोहित यादव का है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैफई से लखनऊ प्रस्थान करने के बाद एथलेटिक स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचा, जहां पर उसने हेलीपैड के आसपास गंगाजल का छिड़काव किया। रोहित यहीं नहीं रुका, वह उन जगहों पर भी गया जहां पर मुख्यमंत्री ने अपने कदम रखे थे रोहित ने सीएम योगी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो बनाया और इंटरनेट वायरल कर दिया।


यहां तक कि वीडियो में रोहित सर पर लाल टोपी पहने और हाथ में गंगाजल की बोतल लिए जगह-जगह गंगाजल का छिड़काव करते दिख रहा है। अपने इस कृत्य को सही ठहराते हुए रोहित ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में कमान संभाली थी, जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कालिदास मार्ग पर बने सरकारी बंगले का गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया था। सीएम का यह कार्य उसे नागवार लगा, इसीलिए मुख्यमंत्री योगी के पहली बार सैफई आते ही उसने ऐसा किया।

इस संबंध में सैफई सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसा मामला है तो इसकी पहले जांच कराई जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सैफई में मुख्यमंत्री के आने पर सपा ने कोई विरोध नहीं किया है। जिस युवा कार्यकर्ता ने गंगाजल का छिड़काव किया है, वह उसका व्यक्तिगत मत होगा।

Share:

  • बुद्ध पूर्णिमा 2021: भगवान गौतम बुद्ध का जन्‍म दिवस आज, जानें महत्‍व व शुभ मूहूर्त  

    Wed May 26 , 2021
    आज यानि 26 मई को वैशाख पूर्णिमा(Vaisakh Purnima) मनाई जा रही  है। वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत महत्व(Importance) होता है। आपको बता दें कि आज के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। सनातन धर्म में इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha poornima) के रूप में मनाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved