img-fluid

आलीराजपुर में तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, 3 यात्रियों की मौत, 25 घायल

January 02, 2022

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग (Khandwa-Baroda Highway) पर चांदपुर के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार यात्री बस पुलिया (passenger bus culvert) से गुजरते समय नदी में जा गिरी। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा एक साल का बच्चा शामिल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की यात्री बस छोटा उदयपुर से आलीराजपुर आ रही थी। रविवार सुबह करीब 5.45 बजे चांदपुर के समीप चालक को झपकी लगने से बस पुलिया से मेलाखोदरा नदी में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।



  • पुलिस के अनुसार, बस में 42 लोग सवार थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पति-पत्नी और एक साल के एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 25 यात्री घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में 16 पुरुष, 9 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 7 बच्चे भी घायल हैं। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य की जानकारी ली।

    चांदपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय कैलाश पुत्र नवल सिंह, उनकी पत्नी 45 वर्षीय मीराबाई निवासी कालाखेतार जोबट तथा एक वर्षीय पुत्र संजय निवासी राक्सा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने चार जेसीबी की मदद से बस को नदी से निकाला और उसे जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर के चांदपुर में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

     

    Share:

  • Police on Wheels : पुलिस ने की साइकिल गश्त की शुरुआत, हॉट स्पॉट पर करेंगे पेट्रोलिंग

    Sun Jan 2 , 2022
    नई दिल्ली । दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस (South West District Police) ने साइकिल गश्त (cycle patrol) की शुरुआत की है। शनिवार को पुलिस ऑन व्हील्स (police on wheels) के नाम से शुरू की गई इस साइकिल गश्त का उद्देश्य पुलिस की दृश्यता सुनिश्चत करना और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करना है। जिला पुलिस उपायुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved