बड़ी खबर

Spicejet की फ्लाइट में खराबी से हुई देरी, 24 दिनों में नौंवी घटना


नई दिल्ली। दुबई से मदुरै जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट बोइंग बी737 मैक्स विमान के पहिये में खराबी आने के बाद देरी सामने आई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। स्पाइसजेट के किसी विमान में 24 दिनों में तकनीकी खराबी की यह नौवीं घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोइंग B737 मैक्स विमान ने सोमवार को मंगलुरु-दुबई उड़ान का संचालन किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि विमान के उतरने के बाद, एक इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि आगे का पहिया सामान्य से अधिक संकुचित थी।

अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियर ने तब विमान को रोकने का फैसला किया और स्पाइसजेट ने दुबई-मदुरै की वापसी उड़ान संचालित करने के लिए मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा। एयरलाइन ने बाद में एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि “अंतिम समय में तकनीकी समस्या” के कारण उड़ान में देरी हुई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया, “11 जुलाई 2022 को दुबई से मदुरै के लिए चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG23 अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण देरी से संचालित हुई। वैकल्पिक विमान की तत्काल व्यवस्था की गई जो यात्रियों को भारत वापस ले आई। किसी भी एयरलाइन के साथ उड़ान में देरी हो सकती है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर कोई खतरा हो।

बता दें कि DGCA ने स्पाइसजेट को 19 जून से अपने विमान में बार-बार तकनीकी खराबी की घटनाओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बता दें कि इससे पहले 2 जुलाई को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट क्रू मेंबर्स के केबिन में लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर धुआं देखने के बाद दिल्ली लौट आई थी।

Share:

Next Post

5 बार की भारत की यात्रा... विदेश मंत्री ने की मदद, पाकिस्तानी पत्रकार के खुलासों से खलबली

Tue Jul 12 , 2022
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्तंभकार नुसरत मिर्जा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो अपनी भारत यात्रा के दौरान जासूसी करता था. नुसरत मिर्जा ने कहा कि वह कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भारत की यात्रा पर आया. यहीं नहीं, उसने इस दौरान जुटाई गई जानकारी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ […]