img-fluid

गंभीर चोट के बाद भी नहीं डिगा हौसला: FlyDubai विमान में जान पर खेलकर दिखाई बहादुरी, कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए PM मोदी

October 01, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने फ्लाईदुबई (FlyDubai) के भारतीय पायलट (Indian pilot) कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machhar) की बहादुरी की तारीफ की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें हीरो बताया. उन्होंने कहा कि बेहद गंभीर खतरे के बीच घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं छोड़ी. उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए पूरी मजबूती से मुकाबला किया.


  • पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन मच्छर की बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली. एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका. प्रधानमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की. उन्होंने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. गंभीर खतरे के बीच और बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.’

    पीएम ने आगे लिखा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

    दुबई से तेल अवीव जा रही थी फ्लाइट
    दरअसल, यह पूरा मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का है. प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रहा था. इसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे. बुधवार को उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई.

    भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके ओमानी को-पायलट ने चाकू से हमला किया. इसके बाद प्लेन अचानक तेजी से नीचे आने लगा. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गया.

    हमले में कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने स्थिति संभालने की कोशिश जारी रखी. वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके. उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की. प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने मुकाबला किया. इससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को रोकने का मौका मिला.

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने पोस्ट में कहा कि कैप्टन मच्छार की बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी टालने में मदद की. फ्लाइट में 174 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे.

    कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
    कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं. वह मूल रूप से गुजरात से हैं. उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया. इसके बाद जून 2022 में वह फ्लाईदुबई से जुड़े. वह बोइंग 737 प्लेन उड़ाते हैं. उनके पास कमर्शियल एविएशन का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर जुड़े थे. उन्होंने स्पाइसजेट में दूसरे पायलटों की ट्रेनिंग और गाइडेंस का काम भी किया था.

    Share:

  • फॉर्म-6 से SIR के अतिरिक्त कॉलम हटने पर अभिजीत दीपके खुश, ज्ञानेश कुमार से पूछा सवाल- ‘पहले क्यों जरूरत थी?’

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उन राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म-6 से SIR से जुड़ा अतिरिक्त घोषणा पत्र हटा दिया है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग के इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैसले पर संतोष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved