img-fluid

मेडिकल में जागरूकता की अलख, शिविर में जुटाया 45 यूनिट रक्त

June 15, 2026

  • रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और सम्मान समारोह के जरिए दिया गया स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश

जबलपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग एवं ब्लड सेंटर द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने सहभागिता की।विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सर्जरी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान कुल 45 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ। चिकित्सकों ने इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल बताते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जान बचाने में सहायक साबित हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।


  • रैली निकालकर दिया रक्तदान का संदेश
    विश्व रक्तदाता दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया तथा इसके सामाजिक महत्व को समझाया। इस दौरान रक्तदान से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से नागरिकों को यह बताया गया कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि यह एक सुरक्षित और मानवीय सेवा भी है।

    सभागार में हुआ मुख्य समारोह
    मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अरविंद शर्मा, स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. श्यामजी रावत, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. जितेंद्र गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रानू तिवारी मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. राधिका नंदवानी तथा ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. भगवान सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अतिथियों ने किया नियमित रक्तदान का आह्वान
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों ने विश्व रक्तदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

    प्रतिभागियों का किया सम्मान
    समारोह के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता, रैली और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

    Share:

  • जबलपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब

    Mon Jun 15 , 2026
    25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जबलपुर। 25 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारीगण, एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण अनु बेनिवाल, एएसपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved