भोपाल। सपाक्स पार्टी आगामी 23 सितम्बर को विधानसभा का घेराव करने वाली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में यूरिया घोटाला एवं घटिया चावल वितरण घोटाला के दोषियों को 1 माह के भीतर जांच कर सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हमारे एक भी सदस्य नहीं है। परंतु तब भी प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का सपाक्स पार्टी लगातार विरोध कर एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved