मनोरंजन

श्रीदेवी-ऐश्वर्या राय अभिनेत्री ने किया था सनी देओल संग काम करने से इंकार, ये थी वजह

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने जमाने के सफल व हिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रह चुके हैं। उन्होंने साल 1983 में अमृता सिंह के अपोजिट फिल्म बेताब से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म हिट साबित हुई और दोनों को काफी पसंद भी किया गया।

इसके बाद सनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई नामी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने सनी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। इसमें श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

सनी देओल ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि कई नामी अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम करने से इंकार किया और शाहरुख खान, सलमान खान व ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स संग काम करना चुना। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था।

सनी ने कहा था, ‘मैंने फिल्म घायल के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। मैं एक और फिल्म बना रहा था जिसके लिए मैंने ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया लेकिन उन्होंने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। मैंने कई और बड़ी अभिनेत्रियों को अप्रोच किया लेकिन सभी ने मेरे साथ काम करने से इंकार कर दिया।’ सनी ने कहा कि शायद सभी ने उनके साथ काम करने से इसलिए इंकार किया क्योंकि वो पुरुष- प्रधान फिल्मों में काम करते थे।

Share:

Next Post

भाजपा में महामंत्री पद पर नहीं बन रही सहमति

Thu Jan 21 , 2021
भोपाल में उलझा पेंच, कई नेता अपने समर्थकों के नाम पर अड़े इंदौर। भाजपा की नगर और ग्रामीण की टीम कभी भी घोषित हो सकती है। 20 सदस्यीय टीम में 3 महामंत्रियों की घोषणा होना है। भाजपा के संगठन में महामंत्री का पद विशेष स्थान रखता है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं में जद्दोजहद चल […]