विदेश

अफ्रीकी देश Madagascar में IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 80 घायल

अंटानानारिवो (Antananarivo)। अफ्रीकी देश मेडागास्कर (African country Madagascar) में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (Indian Ocean Island Games- IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ (stampede at the opening ceremony) मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत (12 people died) हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 80 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है।

भगदड़ में 12 लोगों की मौत
विदेशी मीडिया के अनुसार, मेडागास्कर के बैरिया स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में करीब 50 हजार दर्शक आए थे। इस दौरान स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री किश्चियन नत्से (Prime Minister Christian Ntse) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 लोग अधिक गंभीर हैं।


राष्ट्रपति ने घटना पर जताया दुख
मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना (President Andrey Rajoelina) ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताया है। उन्होंने बताया कि स्टेडिम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कई लोग घायल है। राष्ट्रपति ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मौन रखने का आह्वान किया है।

असल कारण अबतक स्पष्ट नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेडियम में भगदड़ का असल कारण क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, राष्ट्रपति द्वारा मौन के आह्वान के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी रहा। हिंद महासागर द्वीप खेल तीन सितंबर तक मेडागास्कर में आयोजित किया जाएगा। इवेंट में मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।

Share:

Next Post

लोकसभा में दोस्ती, लेकिन विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे इंडिया गठबंधन के दल

Sat Aug 26 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के घटकदल एक-दूसरे से मुकाबला कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत कर दी है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी सीट जीतती रही है। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) राजस्थान […]