बड़ी खबर राजनीति

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी राजस्थान अविनाश पांडे ने मंगलवार रात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभागों, प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

अविनाश पांडे ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नई प्रदेश कार्यकारिणी, विभागों एवं प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुमति के बिना कोई भी कांग्रेस जन मीडिया से संवाद नहीं करेगा। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

Next Post

असम बाढ़ : 28 जिलों के 32,94,127 लोग प्रभावित

Wed Jul 15 , 2020
गुवाहाटी । राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण बाढ़ के हालात एक बार फिर से बेहद गंभीर हो गए हैं। वर्तमान में बाढ़ से 28 जिले प्रभावित प्रभावित हुए है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 22 मई से बाढ़ के हालात जो बने, वह एक बार फिर से गंभीर […]