भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बर्फीली हवाओं से कांपा प्रदेश

भोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते म.प्र. में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। प्रदेश के 10 जिलों में जहां तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया तो वहीं ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह नौगांव में तापमान 4.4 डिग्री, जबकि दतिया में तापमान 5 डिग्री नापा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक दो दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते खजुराहो-पंचमढ़ी सहित अन्य पहाड़ी और निचले इलाकों में तापमान 0 डिग्री तक भी जा सकता है।[relpsot]

कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार-283 ट्रेनें रद्द

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे ने 283 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसल करते हुए 24 से  ज्यादा ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हंै। उधर कोहरे का असर आज विमानों की उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा फ्लाईट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

कई शहरों में तापमान 0 डिग्री

पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, राजस्थान के शहरों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के कई इलाके में तापमान -10  डिग्री तक जा पहुंचा है। सबसे बुरा हाल राजस्थान का है, जहां कई शहरों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंचा गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Share:

Next Post

शूटिंग के दौरान बिगड़ी Himanshi Khurana की तबीयत, बुखार और नाक से खून आने के बाद अस्पताल में भर्ती

Mon Dec 26 , 2022
डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ के लिए शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी नाक से खून आने लगा और तेज बुखार हो गया, जिसके बाद उन्हें रोमानिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। […]