img-fluid

स्टॉक मार्केट : खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22250 से नीचे

April 02, 2026

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के संबोधन के बाद सेंसेक्‍स (Sensex) 1500 अंक से ज्‍यादा गिरकर खुला, जबकि निफ्टी (Nifty ) करीब 500 अंकों की गिरावट पर खुला. बैंक निफ्टी में भी करीब 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली. बीएसई (BSE) के टॉप 30 शेयरों में से कोई भी शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नहीं दिख रहा है. साथ ही सभी सेक्‍टर भी रेड जोन में कारोबार करते हुए दिख रहे हैं.

सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 1478 अंक या 2 फीसदी गिरकर 71,600 पर आ गया. वहीं निफ्टी 440 अंक या 2 फीसदी गिरकर 22,250 के नीचे कारोबार कर रहा था. निफ्टी बैंक भी 1500 अंक से ज्‍यादा गिरा. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से HCL टेक को छोड़कर बाकी सभी शेयर गिर गए. सबसे ज्‍यादा गिरावट सनफार्मा के शेयरों में 4.59 फीसदी, इंडिगो के शेयरों में 4 फीसदी और अडानी पोर्ट के शेयरों में 3.60 प्रतिशत की रही.


  • बीएसई के 3,506 शेयरों में से 803 शेयर तेजी पर रहे, जबकि 2,561 शेयरों में गिरावट रही . 142 शेयर अनचेंज रहे. 107 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 28 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर थे. 84 शेयरों में लोअर सर्किट लगा तो 92 शेयर अपर सर्किट पर रहे.

    ट्रंप ने वॉर को लेकर क्‍या कहा?
    अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि ईरान जंग को लेकर वह 2 से 3 हफ्तों में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना अपने लक्ष्‍यों का हासिल करने के करीब है. हम किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु शक्ति वाला देश नहीं बनने देंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने होर्मुज को लेकर कहा कि हम उस रास्‍ते से तेल नहीं लेकर आते हैं, जो देश वहां से तेल लेकर गुजरते हैं, उन्‍हें आगे आना चाहिए और होर्मुज की सुरक्षा करनी चाहिए. अमेरिका मदद करेगा.

    तेल की कीमतों में उछाल
    डोनाल्‍ड ट्रंप के इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह गुरुवार को करीब 5 फीसदी चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. क्रूड ऑयल की कीमतों में सिर्फ कल से आज तक में 8 डॉलर की तेजी आई है.

    Share:

  • उर्वरक कंपनियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, 40 पेट्रोकेमिकल पर भी छूट

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट जंग (Middle East war) से पैदा हुई ग्लोबल क्राइसिस (Global Crisis) के बीच केंद्र सरकार (Central government) ने उर्वरक कंपनियों (Fertilizer Companies) को बड़ा राहत दी है. अमोनियम नाइट्रेट (ammonium nitrate) पर कस्टम ड्यूटी में छूट का ऐलान किया गया है. कई पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट मिलेगी. ये छूटें 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved