img-fluid

आंधी-बारिश का कहर: कानपुर में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और चालक की मौत, बेटियां घायल

April 05, 2026

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में शनिवार को तेज आंधी और बारिश (storm and rain) ने कहर बरपाया। काकादेव इलाके में कुलवंती हॉस्पिटल (Kulwanti Hospital) के पास एक भारी-भरकम पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिससे उसमें सवार महिला और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गईं।

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी जमुना देवी अपनी बेटियों ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ रूटीन चेकअप के लिए कुलवंती हॉस्पिटल गई थीं। वापसी के दौरान उन्होंने ई-ऑटो चालक 30 वर्षीय सोनू निषाद को बुक किया था। अस्पताल से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही तेज हवा के चलते फुटपाथ पर खड़ा बरगद का पेड़ अचानक ऑटो पर गिर पड़ा। हादसे में जमुना देवी और चालक सोनू निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बेटियां वाहन में फंस गईं।



  • सूचना मिलते ही काकादेव पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद कराकर बचाव अभियान शुरू किया गया। कटर और जेसीबी की मदद से पेड़ हटाने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद ऑटो की बॉडी काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

    परिजनों के अनुसार जमुना देवी डायबिटीज से पीड़ित थीं और नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

    वहीं, तेज आंधी के कारण शहर के इंद्रानगर क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से राज बहादुर, उनकी पत्नी गीता और रामगोपाल घायल हो गए।

    हादसे में बची राजकुमारी ने बताया कि पेड़ गिरते ही ऑटो के अंदर अंधेरा छा गया और बाहर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। किसी तरह पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। अंदर का मंजर देखकर वह दहशत में आ गईं।

    Share:

  • भारी गोलीबारी के बीच ईरान से लापता पायलट को सुरक्षित निकाल लाई अमेरिकी सेना, ट्रंप ने किया कंफर्म

    Sun Apr 5 , 2026
    नई दिल्ली. पिछले 24 घंटों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार अमेरिका (US) ने अपने उस पायलट (Pilot) को खोज निकाला है, जो ईरान (Iran) में मार गिराए गए F-15E ईगल के बाद लापता हो गया था. इस ऑपरेशन ने एक बार साबित कर दिया कि अमेरिकी मिलिट्री इस तरह के ऑपरेशन को कैसे सफलतापूर्वक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved