
– विभागों के बंटवारे पर दिग्विजयसिंह ने कसा तंज
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में हो रही लेटलतीफी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजयसिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लूट के बंटवारे को लेकर दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई जा रही है। वर्कआउट किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया मलाईदार विभाग और लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता अपने समर्थकों को मलाईदार मंत्रालय परिवहन, आबकारी, शहरी विकास, एक्साइज आदि दिलाने में लगे हैं। दोनों नेता लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद कर रहे हैं। जनता समझदार है। आखिर दोनों को ही इस तरह के मंत्रालय क्यों चाहिए, जिसमें ज्यादा राजस्व आता है।
बंटवारे के लिए बदला कैबिनेट का समय
सुबह साढ़े 10 बजे होने वाली मध्यप्रदेश कैबिनेट का समय बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के कारण समय बदला गया है।
ग्वालियर में कांग्रेस मुख्यालय
मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने ग्वालियर में पार्टी मुख्यालय बनाने का निर्णय लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved