
इंदौर। सीएस की परीक्षा (exam) देने आए एक छात्र की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा घुसी।
22 वर्षीय कुलदीप पिता कमल निवासी निपानिया गांव (Nipania Village) खजराना कल सीएस की परीक्षा (exam) देने के लिए बुलेट से इंदौर आया था। इसके बाद उसके परिजन को किसी ने फोन पर सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया। रोबोट चौराहे (Robot Square) से खजराना चौराहे (,Khajrana Square) के बीच एक ट्रैक्टर की ट्राली से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। संभवत: ट्रैक्टर वाले ने एकाएक ब्रेक लगाए होंगे, जिससे पीछे से उसकी बुलेट ट्राली में घुस गई। कुलदीप का एक छोटा भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल (MY Hospital) भेजा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved