img-fluid

छात्र खोजते रह गए सेंटर… नहीं मिला परीक्षा केंद्र, छूट गया एग्जाम

April 17, 2026

मुरादाबाद: मुरादाबाद में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां बीएससी फाइनल ईयर के 12 से अधिक छात्र सिर्फ एडमिट कार्ड में हुई गलती के कारण मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए. इससे आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया. इस घटना ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गुरुवार सुबह 8 बजे की पाली में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके एडमिट कार्ड और वास्तविक परीक्षा केंद्र सूची में भारी अंतर सामने आया. छात्रों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र के रूप में दयानंद डिग्री कॉलेज का नाम दर्ज था, लेकिन जब छात्र वहां पहुंचे तो कॉलेज बंद मिला.

इसके बाद सभी छात्र हिंदू कॉलेज पहुंचे, जहां परीक्षा आयोजित की जा रही थी, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी. कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई आधिकारिक सूची में इन छात्रों का नाम नहीं है. इसलिए उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती.


  • छात्रों ने काफी अनुरोध किया, लेकिन फ्लाइंग स्क्वाड और कॉलेज प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें परीक्षा देने से मना कर दिया. नतीजतन, समय पर केंद्र पहुंचने के बावजूद छात्र परीक्षा से वंचित रह गए. इस लापरवाही से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. उनका कहना है कि यह पूरी तरह से विश्वविद्यालय की गलती है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.

    वहीं हिंदू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी ने बताया कि उन्होंने केवल विश्वविद्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार ही कार्रवाई की. जिन छात्रों के एडमिट कार्ड पर दयानंद कॉलेज का नाम था और जिनका रिकॉर्ड में जिक्र नहीं था, उन्हें अनुमति देना संभव नहीं था. मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई है. प्रभावित होने वाले अधिकांश छात्र पहले के पुराने बैच (प्री-एनईपी) से संबंधित हैं. अब छात्रों के सामने एक साल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने उच्चाधिकारियों से न्याय की अपील की है.

    Share:

  • दिल्ली में नीतीश का नया ठिकाना, मिला टाइप-8 बंगला, ये नेता होंगे पड़ोसी

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में नया बंगला आवंटित हो गया है. नए बंगले के लिहाज से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन गए हैं. साथ ही नई व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें CRPF की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved