जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

हस्तरेखा में बना ऐसा निशान होता है शुभ, जीवन में नही आती कभी पैसो की कमी

नई दिल्‍ली। हाथ में कई तरह की रेखाएं मिलकर कुछ विशेष चिह्न(special mark) बनाती हैं। हालांकि हाथ की रेखाएं आपके कर्म के अनुसार बदलती रहती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक रेखाएं निरंतर बदलती हैं। सकारात्मक और नकारात्मक कार्यों(negative actions) से हाथों की रेखाओं पर अत्यधिक असर पड़ता है। हस्तरेखा में राहु क्षेत्र पर त्रिभुज को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे लोगों को जीवन में पैसे की कोई कमी नहीं होती। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। राहु पर्वत (Rahu Parvat) पर बना त्रिभुज का निशान व्यक्ति को व्यापार की ओर ले जाता है। ऐसे लोग अपने दिमाग से जीवन में धन कमाते हैं। राहु पर्वत पर त्रिभुज (triangle) को मनी ट्राइंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के लोग धन कुबेर होते हैं।


सूर्य पर्वत पर बना त्रिकोण हस्तरेखा विज्ञान में अच्छा माना गया है। इस क्षेत्र पर बना त्रिभुज व्यक्ति को कला का पारखी और ज्ञानी बनाता है। ऐसा व्यक्ति जन्म में भले ही कितना ही निर्धन क्यों ना हो, लेकिन वह अपनी मेहनत के दम पर खूब धन कमाता है और प्रसिद्धि को पाता है। गुरु यानी बृहस्पति (Jupiter) पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को गुणवान बनाता है। ऐसे व्यक्ति कुशल प्रशासक होते हैं। ऐसे व्यक्ति गरीब घर में पैदा होने के बाद भी अपनी मेहनत से उच्च पद तक पहुंचाता है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

John Abraham का Instagram Account हुआ हैक, डिलीट हुई सारी पोस्ट्स

Tue Dec 14 , 2021
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका है. हैकर ने एक्टर की सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी हैं. फैन्स एक्टर के लिए थोड़े निराश हो रहे हैं. जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर करीब 9.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, पोस्ट्स की बात […]