img-fluid

बेहद भाग्यशाली होती हैं ऐसी लड़कियां, जिनकी हथेली में होते हैं ये 3 निशान

January 25, 2022

नई दिल्ली: हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष शास्त्र का एक भाग है. इसके अंतर्गत हथेली को देखकर भविष्य के बारे में बताया जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हथेली आड़ी-तिरछी रेखाएं जीवन में आने वाली अच्छी-बुरी परिस्थितियों के विषय में बहुत कुछ बताती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक लड़कियों की हाथेली के कुछ खास चिह्न शुभ होते हैं. जिससे जीवन में तरक्की के संकेत मिलते हैं.

चक्र के निशान : हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों की हथेली में चक्र के निशान होते हैं, वे जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं. वहीं जिन लड़कियों की उंगलियों के पहले पोर पर चक्र की निशान होता है, ऐसी लड़कियां लाइफ में खूब प्रसिद्धियां हासिल करतीं हैं. इसके अलावा ऐसी लड़कियां बेहद बुद्धिमान मानी जाती हैं. इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इतनी ही नहीं ऐसी लड़कियां समाज में शान से रहती हैं.


मछली का चिह्न : लड़कियों की हथेली में मछली का चिह्न शुभ माना जाता है. जिन लड़कियों की हथेली में यह निशान होता है, उन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है. इनके साथ जिनके वैवाहिक संबंध बनते हैं, उनके जीवन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है. मछली को भगवान विष्णु का चिह्न माना जाता है. ऐसे में अगर जीवन रेखा पर मछली का निशान बनता है तो दिन-रात भाग्य में वृद्धि होती है.

कमल का निशान : लड़कियों की हथेली में कमल का निशान बनना शुभ होता है. जिनकी हथेली में कमल का निशान बनता है, उन्हें जीवन में आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है. ऐसी लड़कियों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है. मां लक्ष्मी की कृपा इन पर सदैव बरसती रहती है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा, जीवन रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत पर कमल निशान बनना शुभ है.

Share:

  • अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे आतंकी, श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर किया ग्रेनेड हमला

    Tue Jan 25 , 2022
    डेस्क: जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मंगलवार को श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकी द्वारा ग्रेनेड हमला (Grenade attack) किया गया है. हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं आई है, मगर आसपास के दुकानों या शो रूम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved