जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Health Tips: ऐसी छोटी-छोटी गलतियां आंखों की छीन सकती हैं रोशनी, अभी से हो जाइए सतर्क

नई दिल्ली। आंखें ईश्वर द्वारा प्रदान की गई सबसे खूबसूरत उपहार मानी जाती हैं। अगर आंखें न होतीं तो दुनिया के खूबसूरत चीजों को आनंद नहीं लिया जा सकता था। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आमतौर पर हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे आंखों को गंभीर क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर स्थितियों में आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

नेत्र विशेषज्ञ बताते हैं, हाल के वर्षों में हमारी जीवनशैली इतनी गड़बड़ हो गई है, जिससे आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। कम उम्र में ही लोगों को नेत्र संबंधी कई तरह की गंभीर समस्याएं हो रही हैं। आंखों की सेहत को ठीक रखने में आहार की भी विशेष भूमिका होती है, पौष्टिक आहार की कमी के कारण आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो हमारी आंखों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। इसमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है।


बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम : अधिकांश लोगों के लिए स्क्रीन पर अधिक समय बिताना दैनिक जीवन का एक नियमित हिस्सा बन गया है, हालांकि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्क्रीन कैसा भी हो- मोबाइल, टीवी, लैपटॉप सभी तरह के स्क्रीन पर अधिक समय बिताना आंखों को अस्वस्थ बना सकता है। इससे आंखों में सूखापन, लालिमा और खुजली होती है। कम रोशनी में स्क्रीन को देखने से आंखों पर और अधिक दबाव पड़ता है।

आहार में पोषकता की कमी : आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन ए, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। गाजर आपकी आंखों की रोशनी के लिए अच्छा आहार माना जाता है। पीले और नारंगी रंग के फल और सब्जियां, गहरे रंग के पत्तेदार साग, अंडे, नट्स, और शी फूड्स आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने में फायदेमंद आहार माने जाते हैं।

नींद पूरी न होना : अगर आप भी रोजाना 7-9 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो ऐसी आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं पर्याप्त आराम की कमी के कारण आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इसके अलावा यह आदत आंखों के सूखेपन और धुंधली दृष्टि का भी कारण बन सकती है। आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए रात में अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक माना जाता है।

Share:

Next Post

मार्केट में धूम मचानें आ गया HONOR का ये दमदार फोल्‍डेबल फोन, धमाकेदार फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे खुश

Tue Jan 11 , 2022
नई दिल्ली. HONOR ने एक लॉन्च इवेंट के माध्यम से मैजिक Magic UI 6 और HONOR Watch GS 3 पर भी पर्दा उठाया, साथ ही HONOR Magic V फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया. इसका मुख्य फोकस फोल्ड होने पर एक नियमित स्मार्टफोन और सामने आने पर एक बड़ी स्क्रीन का सही कॉम्बिनेशन प्रदान करना है. इसे […]